नई दिल्ली। सरकार की ओर से विश्वव्यापी मंदी के असर को दूर रखने और घरेलू अर्थव्यवस्था में गतिविधियां बढ़ाने के लिए आज घोषित किए गए पैकेज के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-
- वित्त वर्ष के बाकी बचे महीनों में मूल्यानुसार सेनवैट दर में 4 प्रतिशत कटौती। पेट्रोलियम पदार्थ और ऐसे उत्पाद जिनकी वर्तमान सेनवैट दर चार प्रतिशत से कम है इस कटौती से अलग।
- हथकरघा, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, समुद्री उत्पाद और लघु एवं मझोली इकाइयों के निर्यात पूर्व और निर्यात बाद ऋण पर ब्याज दरों में दो प्रतिशत की रियायत। लेकिन न्यूनतम दर 7 प्रतिशत वार्षिक से कम नहीं।
Rupesh Yatesh Dalal
MARKETCALLS
रिजर्व बैंक ने रेपो व रिवर्स रेपो दर घटाई
- टर्मिनल एक्साइज ड्यूटी और सीएसटी की पूर्ण वापसी के लिए 1,100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कोष।
- निर्यात प्रोत्साहन योजना के लिए 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन।
- दुर्गम स्थानों और उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात ऋण गारंटी निगम को 350 करोड़ रुपए का गारंटी समर्थन।
पेट्रोल 5 रुपए, डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता
- आवास क्षेत्र के लिए पांच लाख रुपए तक और पांच से बीस लाख रुपए तक के आवास ऋण ग्राहकों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जल्द पैकेज घोषित करेंगे।
- कपड़ा क्षेत्र के प्रौद्योगिक उन्नयन कोष के बकाया मामलों के त्वरित निपटान के लिए 1400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन।
- हस्तशिल्प की सभी वस्तुओं को ‘विशेष कृषि और ग्रामोद्योग योजना’ का दर्जा।
- ढांचागत परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए भारत अवसंरचना वित्त कम्पनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) चालू वित्त वर्ष के अंत तक 10 हजार करोड़ रुपए के करमुक्त बॉण्ड जारी करेगी।
(Soruce : Josh18)
Rupesh Yatesh Dalal
MARKETCALLS